फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं स्पॉट फिक्सिंग के तार

Sat, 18 May 2013 01:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में फिक्सिंग पर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में हो रहे आईपीएल मैचों का कंट्रोल दुबई से हो रहा है जिसका मास्टर माइंड कोई और नहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दाऊद इब्राहीम है।

डी कंपनी का पूरा नेटवर्क क्रिकेट के काले कारोबार से जुड़ा है। दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील नेटवर्क के सरगना हैं।

इस काम में उनकी मदद करता है दाऊद इब्राहीम का छोटा भाई अनीस इब्राहीम। दुबई से फिक्सिंग का तार पाकिस्तान में बैठे 12 बुकीज से जुड़ता है।

पाकिस्तानी बुकी फिर दुबई में ही मौजूद दो बड़े बुकीज़ सुनील मीरचंदानी उर्फ सुनील दुबई और जूनियर कोलकाता से संपर्क साधते हैं।

सुनील दुबई और जूनियर कोलकाता दुबई से भारत में तैनात अपने जानकार सटोरियों को नंबर मिलाते हैं और इसके बाद भारत के सटोरिए या तो किसी मध्यस्थ या फिर सीधे खिलाड़ियों से संपर्क कायम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह स्पॉट फिक्सिंग के काले खेल को अंजाम दिया जाता है।

अब तक भारत में कई बुकीज की गिरफ्तारी और दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद साफ हो गया कि आईपील में स्पॉट फिक्सिंग और मैच फिक्सिंग का सरगना दुबई में बैठी डी कंपनी ही है।

नेटवर्क की शुरुआत दुबई से शुरू हो कर पाकिस्तान होते हुए भारत में खत्म होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें