फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने से दक्षिण अफ्रीका ए और महिला टीम का दौरा खटाई में

Thu, 01 Aug 2019 08:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : self
विज्ञापन

बीसीसीआई को अभी तक खेल मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दक्षिण अफ्रीका की ए टीम और महिला टीम का अगस्त-सितंबर में होने वाला भारत दौरा खटाई में पड़ गया है। आमतौर पर जब कोई टीम भारत का दौरा करती है तो बीसीसीआई खेल मंत्रालय को कार्यक्रम बताकर मंजूरी लेता है जिससे मेहमान टीम को वीजा प्रक्रिया में परेशानी नहीं आती। यह मंजूरी पत्र दौरे से 30 से 45 दिन पहले मिल जाता है।

विज्ञापन


बीसीसीआई का दावा है कि उसने मार्च में आवेदन दे दिया था और वह मंजूरी पत्र का इंतजार कर रहा है। खेल मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक पत्र नहीं मिला है। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए आवेदन मार्च में ही दे दिया गया था। अभी तक उनकी ओर से ऐसा विलंब पहले कभी नहीं हुआ। ए सीरीज और महिला टीम का दौरा अगस्त के आखिर में शुरू होकर सितंबर की शुरुआत तक चलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें