देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान दुनिया भर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। भारतीय खेल जगत के भी कई सितारों ने इस खेलप्रेमी राजनेता को मुबारकबाद दी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने उन्हें बधाई दी। बैडमिंटन, मुक्केबाजी और कुश्ती के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम की तारीफों के पुल बांधे।