फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPN vs VEL: मिताली की टीम का जीत से आगाज, पहले मैच में हरमन की सुपरनोवाज को 5 विकेट से हराया

Wed, 04 Nov 2020 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

WT20 Challenge Live Score Supernovas vs Velocity: मिताली राज की अगुवाई वाली वेलोसिटी ने बुधवार को महिला टी-20 चैलेंज में जीत से आगाज किया है। वेलोसिटी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली सुपरनोवाज को पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में वेलोसिटी ने 19.5 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।वेलोसिटी की तरफ से सुषमा वर्मा (34), वेदा कृष्णमूर्ति (29) और सुने लूस (37*) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, सुपरनोवाज की तरफ से अयाबोंगा खाका ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में 27 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी लाइव स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी का जीत से आगाज, पहले मैच में सुपरनोवाज को 5 विकेट से हराया
मिताली राज की अगुवाई वाली वेलोसिटी ने बुधवार को महिला टी-20 चैलेंज में जीत से आगाज किया है। वेलोसिटी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली सुपरनोवाज को पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जवाब में वेलोसिटी ने 19.5 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वेलोसिटी की तरफ से सुषमा वर्मा (34), वेदा कृष्णमूर्ति (29) और सुने लूस (37*) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, सुपरनोवाज की तरफ से अयाबोंगा खाका ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर्स में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

10:41 PM, 04-Nov-2020

लोसिटी को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों में 9 रन
19 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 118/5. शिखा पांडे और सुने लूस 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:40 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को लगा पांचवां झटका

18.5 ओवर्स में पूनम यादव ने वेलोसिटी को बड़ा झटका दिया। यादव ने सुषमा वर्मा (34) को कप्तान हरमन के हाथों कैच आउट कराया। 

विज्ञापन
10:36 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 15 रन

18 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 112/4. सुषमा वर्मा 33 और सुने लूस 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:30 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 25 रन

17 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 102/4. सुषमा वर्मा 31 और सुने लूस 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:26 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 36 रन

16 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 91/4. सुषमा वर्मा 22 और सुने लूस 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:18 PM, 04-Nov-2020

14 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 68/4

14 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 68/4. सुषमा वर्मा 13 और सुने लूस 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:16 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी की पारी लड़खड़ाई, वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में चौथा झटका
12.6 ओवर्स में वेलोसिटी को वेदा कृष्णमूर्ति के रूप में चौथा झटका लगा। वह 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। 

10:04 PM, 04-Nov-2020

11 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 50/3

11 ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 50/3. वेदा कृष्णमूर्ति 20 और सुषमा वर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:03 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को लगा तीसरा झटका, कप्तान मितारी राज आउट
8.3 ओवर्स में वेलोसिटी का कप्तान मिताली राज के रूप में तीसरा विकेट गिरा। मिताली को शशिकला सिरीवर्धने ने शकीरा सेल्मन के हाथों कैच आउट कराया।

09:52 PM, 04-Nov-2020

आठ ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 38/2

आठ ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 38/2. मिताली राज 7 और वेदा कृष्णमूर्ति 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:46 PM, 04-Nov-2020

पावरप्ले में आए 26/2
छह ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 26/2. मिताली राज 2 और वेदा कृष्णमूर्ति 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:41 PM, 04-Nov-2020

पांच ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 24/2

पांच ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 24/2. मिताली राज 1 और वेदा कृष्णमूर्ति 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:34 PM, 04-Nov-2020

तीन ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 17/2

तीन ओवर्स के बाद वेलोसिटी का स्कोर 17/2. मिताली राज 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

09:33 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी को लगा बड़ा झटका, शेफाली वर्मा 17 रन बनाकर आउट
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली वर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गईं। इस दौरान उन्होंने चौकों की हैट्रिक लगाई। अयाबोंगा खाका ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 

09:22 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी की खराब शुरुआत, डैनिएल वाट के रूप में पहला झटका
पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अयाबोंगा खाका ने डैनिएल वाट (0) को अपना शिकार बनाया।  पहले ओवर में एक रन बने। शेफाली वर्मा 0 और मिताली राज 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:05 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को दिया 127 रन का लक्ष्य
सुपरनोवाज ने बुधवार को महिला टी-20 चैलेंज के पहले मुकाबले में वेलोसिटी के सामने जीत के लिए 127 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने चमारी अटापट्टू (44) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। वेलोसिटी की तरफ से एकता बिष्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 20वें ओवर्स में आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट अपने नाम की।उन्होंने कुल चार ओवर्स में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

09:01 PM, 04-Nov-2020

19 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 121/6

19 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 121/6. शकीरा सेल्मन 1 और राधा यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:59 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज को लगा छठा झटका, शशिकला सिरीवर्धने रनआउट
18.5 ओवर्स में शशिकला सिरीवर्धने 18 रन बनाकर रनआउट हो गईं।

08:52 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज की आधी टीम लौटी पवेलियन
17.3 ओवर्स में सुपरनोवाज को पूजा वस्त्राकर (0) के रूप में पांचवां झटका लगा। लीघ कास्पेरेक ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

08:49 PM, 04-Nov-2020

16.4 ओवर्स में सुपरनोवाज को चौथा झटका, कप्तान हरमनप्रीत आउट
16.4 ओवर्स में सुपरनोवाज को चौथा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें जहांआरा आलम ने अपना शिकार बनाया।

08:40 PM, 04-Nov-2020

15 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 102/3

इस ओवर में 9 रन आए। 15 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 102/3. हरमनप्रीत कौर 30 और शशिकला सिरीवर्धने 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:31 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज को लगा बड़ा झटका, चमारी अटापट्टू 44 रन बनाकर आउट
13.1 ओवर्स में सुपरनोवाज को बड़ा झटका लगा। चमारी अटापट्टू 44 रन बनाकर आउट हो गईं। जहांआरा आलम ने उन्हें वेदा के हाथों कैच आउट कराया। 

08:31 PM, 04-Nov-2020

13 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 89/2

13 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 89/2. चमारी अटापट्टू 23 और हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:21 PM, 04-Nov-2020

10 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 53/2

10 ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 53/2. चमारी अटापट्टू 23 और हरमनप्रीत कौर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:09 PM, 04-Nov-2020

आठ ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 43/2

आठ ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 43/2. चमारी अटापट्टू 20 और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:09 PM, 04-Nov-2020

जेमिमाह रोड्रिग्ज 7 रन बनाकर आउट

7.4 ओवर्स में सुपरनोवाज का दूसरा विकेट गिरा। जेमिमाह रोड्रिग्ज 7 रन बनाकर आउट।

08:03 PM, 04-Nov-2020

सात ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 40/1

सात ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 40/1. चमारी अटापट्टू 19 और जेमिमाह रोड्रिग्ज 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:00 PM, 04-Nov-2020

पावरप्ले में आए 32/1
छह ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 32/1. चमारी अटापट्टू 19 और जेमिमाह रोड्रिग्ज 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:55 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज को लगा पहला झटका, प्रिया पुनिया आउट
5.2 ओवर्स में सुपरनोवाज को पहला झटका लगा। लीघ कास्पेरेक ने प्रिया को वेदा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। प्रिया 11 रन बनाकर आउट हो गईं।

07:52 PM, 04-Nov-2020

पांच ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 29/0

इस ओवर में 10 रन आए। पांच ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 29/0. प्रिया पुनिया 11 और चमारी अटापट्टू 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:49 PM, 04-Nov-2020

चार ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 19/0

इस ओवर में पांच रन आए। चार ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 19/0. प्रिया पुनिया 11 और चमारी अटापट्टू 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:46 PM, 04-Nov-2020

तीन ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 14/0

तीन ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 14/0. प्रिया पुनिया 11 और चमारी अटापट्टू 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:39 PM, 04-Nov-2020

दो ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 8/0

दो ओवर्स के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 8/0. प्रिया पुनिया 5 और चमारी अटापट्टू 2 रन बनाकर नाबाद हैं।  

07:34 PM, 04-Nov-2020

पहले ओवर में केवल 2 रन आए

पहले ओवर में केवल 2 रन आए। सुपरनोवाज का स्कोर 2/0. प्रिया पुनिया 1 और चमारी अटापट्टू 1 रन बनाकर नाबाद हैं।  

07:30 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज की बल्लेबाजी शुरू
सुपरनोवाज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। प्रिया पुनिया और चमारी अटापट्टू ओपनिंग करने आई हैं। वेलोसिटी की तरफ से पहला ओवर शिखा पांडे कर रही हैं। 

07:14 PM, 04-Nov-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्ज (उपकप्तान), चमारी अटापट्टू, प्रिया पुनिया, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सेल्मन, पूजा वस्त्राकर, अयाबोंगा खाका।

वेलोसिटी: मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, शिखा पांडे, मनाली दक्षिणिनी, लीघ कास्पेरेक, डैनिएल वाट, सुने लूस, जहांआरा आलम।
 

07:10 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी की प्लेइंग XI

वेलोसिटी: मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, शिखा पांडे, मनाली दक्षिणिनी, लीघ कास्पेरेक, डैनिएल वाट, सुने लूस, जहांआरा आलम।

07:08 PM, 04-Nov-2020

सुपरनोवाज की प्लेइंग XI

सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्ज (उपकप्तान), चमारी अटापट्टू, प्रिया पुनिया, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सेल्मन, पूजा वस्त्राकर, अयाबोंगा खाका।

07:02 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी ने जीता टॉस, हरमन की सुपरनोवाज की पहले बल्लेबाजी 
वेलोसिटी के कप्तान मिताली राज ने महिला टी-20 चैलेंज के पहले मुकाबले में सुपरनोवाज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  
 

06:57 PM, 04-Nov-2020

वेलोसिटी का दारोमदार काफी हद तक 16 वर्षीय शेफाली पर

विरोधी टीम में मिताली आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए तैयार होगी। पिछले साल आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाने से उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी और अब उनकी टीम उसका बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। वेलोसिटी का दारोमदार काफी हद तक 16 वर्षीय शेफाली वर्मा पर टिका रहेगा। शेफाली ने विश्व टी-20 में सर्वाधिक नौ छक्के लगाए थे।

06:54 PM, 04-Nov-2020

हरमनप्रीत और मिताली में टक्कर

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम सुपरनोवाज ने अब तक पिछले दोनों टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं। सुपरनोवाज अपने अभियान की शुरुआत मिताली राज की अगुवाई वाले वेलोसिटी टीम के खिलाफ करेगी और उसकी निगाह लगातार तीसरा खिताब जीतने पर टिकी रहेगी।

06:50 PM, 04-Nov-2020

SPN vs VEL: मिताली की टीम का जीत से आगाज, पहले मैच में हरमन की सुपरनोवाज को 5 विकेट से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...महिला टी-20 चैलेंज में आज यानी बुधवार को पहला मुकाबला सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खेला जा रहा है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें