फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेट: यूपी को हराकर सर्विसेज सेमीफाइनल में

Tue, 08 Jan 2013 10:48 PM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुटने की चोट के बावजूद कप्तान सौमिक चटर्जी (नाबाद 34) के जज्बे की बदौलत सर्विसेज ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जीत के लिए 113 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज ने अपने पांच विकेट महज 54 रन पर गंवा दिए थे जबकि टीम को जीत के लिए 59 रन की दरकार थी। ऐसे में सौमिक ने 46 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए।
विज्ञापन


पहली पारी में शतक जमाने वाले रजत पालीवाल ने कप्तान का शानदार साथ देते हुए नाबाद 32 रन बनाए। दोनों के बीच छठवें विकेट के लिए नाबाद 62 रन की साझेदारी हुई। सौमिक ने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज अली मुर्तजा की गेंद पर मिड आन के ऊपर से छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। सर्विसेज ने 27.3 ओवर में पांच विकेट पर 116 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। सेना की पारी में गिरे पांचों विकेट अंकित राजपूत के खाते में गए। उन्होंने 11 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके।

जग्गी के शतक से झारखंड चार सौ पार  
इशांत जग्गी और आरके नेमत के शतक की बदौलत झारखंड ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 401 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने एक विकेट पर 150 रन बना लिए थे। तीसरे दिन स्टंप्स तक जीवनजोत सिंह 77 रन और तरुवर कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। मंगलवार सुबह जग्गी और सनी गुप्ता ने सोमवार के स्कोर छह विकेट पर 310 रन से झारखंड की पारी को आगे बढ़ाने उतरे। जग्गी अपने स्कोर में सिर्फ छह रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। उन्होंने 251 गेंदों में 15 चौके की मदद से 132 रन की पारी खेली। जग्गी ने सनी के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े। उनके बाद सनी ने नदीम (34) के साथ आठवें विकेट के लिए 41 रन की अहम साझेदारी निभाई और स्कोर को चार सौ के करीब पहुंचाया। सनी 40 रन पर नाबाद लौटे। सिद्धार्थ कौल और सरबजीत लाडा ने चार-चार विकेट झटके।
विज्ञापन


मुंबई के खिलाफ बड़ौदा बेहाल
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ बड़ौदा की हालत खराब है। मुंबई के 9 विकेट पर घोषित 645 रन के जवाब में उसने अपने पांच विकेट 167 रन पर गंवा दिए थे। पहली पारी के आधार पर वह अब भी मुंबई से 478 रन पीछे था। मुंबई ने सोमवार के अपने स्कोर छह विकेट पर 524 रन से आगे खेल बढ़ाना शुरू किया और अपने स्कोर में 121 रन और जुड़ने के बाद मुंबई के कप्तान अजित अगरकर ने पारी घोषित कर दी। अगरकर ने नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने जावेद खान के साथ नौवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े। मुर्तुजा वहोरा ने चार विकेट झटके। जवाब में बड़ौदा की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर सौरव वकास्कर (51) और आदित्य वाघमोडे (53) ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के आउट होते ही बड़ौदा की पारी लड़खड़ाती नजर आई। उसने अपने पांच विकेट महज 48 रन पर गंवा दिया। डीएस कुलकर्णी और वीवी दावोलकर ने दो-दो विकेट झटके।

सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक पिछड़ी
सौराष्ट्र के 469 रन के जवाब में कर्नाटक की पूरी पारी 396 रन पर सिमट गई। वह अब भी सौराष्ट्र से पहली पारी के आधार पर 73 रन से पीछे है। कनार्टक के लिए मनीष पांडे ने 177 रन बनाए जबकि कप्तान रोबिन उथप्पा ने 60 रन और ओपनर लोकेश राहुल ने 55 रन का योगदान दिया। सौराष्ट्र के लिए विशाल जोशी, धमेंद्र जडेजा और कमलेश मकवाना ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें