टीम इंडिया को यह बदलाव इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि इंग्लैंड और भारत, दोनों टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है। ऐसे में मेहमान टीम को इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में अपनी वैकल्पिक जर्सी पहननी है। जिसका रंग नारंगी है।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है।
मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज को अपनी जर्सी का रंग बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनका रंग किसी भी टीम की जर्सी से मेल नहीं खाता है।
टीम इंडिया की नारंगी रंग की जर्सी के चयन पर आईसीसी ने कहा है कि बीसीसीआई को कई रंगों के विकल्प दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नारंगी रंग को ही चुना, जो उन्हें जर्सी के रंग के साथ बेहतर लगा। यह इसलिए करना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड की टीम भी भारत की तरह नीले रंग का ही जर्सी पहनती है। यह डिजाइन भारत की पुरानी टी-20 जर्सी से लिया गया है, जिसमें नारंगी रंग था।
आईसीसी ने कहा कि नारंगी रंग की जर्सी को डिजाइन करने वाले डिजाइनर अमेरिका में बैठे हैं। उन्होंने कोई नया रंग का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्होंने जो पहले से ही मौजूद है उसी से जर्सी को बनाया है। जर्सी के डिजाइन के दौरान यह भी ध्यान में रखा गया कि क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहचानने में कोई परेशानी न हो।