फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की नारंगी जर्सी पर बढ़ा सियासी बवाल, सपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल

Wed, 26 Jun 2019 09:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व कप के दौरान देश में टीम इंडिया की जर्सी को लेकर बवाल मच गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतर सकती है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस फैसले के पीछे है और देश में भगवाकरण को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन


आजमी ने कहा कि एक मुसलमान ने भारतीय तिरंगे को डिजाइन किया था। तिरंगे में दो और रंग मौजूद हैं, लेकिन नारंगी ही क्यों चुना गया? अबू आजमी ने कहा कि यह बेहतर होता कि टीम इंडिया की जर्सी तिरंगे पर आधारित होती। वहीं, पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायक नसीम खान ने कहा कि मोदी सरकार भगवा राजनीति खेल रही है।


 


उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि जबसे भाजपा की सरकार आई है, तब से देश में वह भगवा राजनीति खेल रही है। तिरंगे का सम्मान किया जाना चाहिए और राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। लेकिन यह सरकार हर चीज का भगवाकरण करना चाहती है।

 

 

विज्ञापन
Trending Videos

आईसीसी के नियमों के मुताबिक

टीम इंडिया को यह बदलाव इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि इंग्लैंड और भारत, दोनों टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है। ऐसे में मेहमान टीम को इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में अपनी वैकल्पिक जर्सी पहननी है। जिसका रंग नारंगी है। 

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी भी ऐसे मैच में, जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। यह नियम फुटबॉल के 'होम और अवे' मुकाबलों में पहनी जाने वाली जर्सी से प्रेरित होकर बनाया गया है।

मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज को अपनी जर्सी का रंग बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनका रंग किसी भी टीम की जर्सी से मेल नहीं खाता है। 
विज्ञापन

आईसीसी ने दिया नारंगी रंग की जर्सी पर सफाई

टीम इंडिया की नारंगी रंग की जर्सी के चयन पर आईसीसी ने कहा है कि बीसीसीआई को कई रंगों के विकल्प दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नारंगी रंग को ही चुना, जो उन्हें जर्सी के रंग के साथ बेहतर लगा। यह इसलिए करना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड की टीम भी भारत की तरह नीले रंग का ही जर्सी पहनती है। यह डिजाइन भारत की पुरानी टी-20 जर्सी से लिया गया है, जिसमें नारंगी रंग था।

आईसीसी ने कहा कि नारंगी रंग की जर्सी को डिजाइन करने वाले डिजाइनर अमेरिका में बैठे हैं। उन्होंने कोई नया रंग का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्होंने जो पहले से ही मौजूद है उसी से जर्सी को बनाया है। जर्सी के डिजाइन के दौरान यह भी ध्यान में रखा गया कि क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहचानने में कोई परेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें