फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा 

Thu, 10 Jan 2019 08:11 AM IST
vivek shukla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
albie morkel
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। साल 2004 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे से डेब्यू करने वाले मोर्केल ने क्रिकेट को लगभग दो दशक दिया।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'क्रिकेट के मैदान से यह मेरे लिए उस सफर के समापन करने का समय है जो क्या शानदार रहा! मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल शानदार रहे और इस दौरान कई अच्छी और बुरी यादें मेरे साथ हैं लेकिन मुझे लंबा करियर मिला।'
 
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्केल ने एक टेस्ट, 58 वन-डे और 50 टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी-20 में मोर्केल ने 26 विकेट हासिल किए हैं। मोर्कल ने 1999-2000 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा 37 वर्षीय एल्बी मोर्केल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें