फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keshav Maharaj: केशव महाराज को नियुक्त किया गया इस टीम का कप्तान, एस20 में नई भूमिका में आएंगे नजर; जानें

Fri, 12 Dec 2025 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज फिलहाल भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। उन्हें अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एसए20 क्रिकेट लीग में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
केशव महाराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज आगामी एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। महाराज सीमित ओवरों की क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम पर 38 विकेट दर्ज हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने एसए20 में 33 मैचों में 7.3 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


एसए20 ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक महाराज खेल के विभिन्न प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक अनुभव रखते हैं। इसके साथ ही संयम, स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ टीमों का नेतृत्व करने का उनका शानदार रिकार्ड रहा है। उनकी उपस्थिति से प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम को नए सत्र से पहले आवश्यक संतुलन और दिशा मिलती है।
विज्ञापन


कैपिटल्स की नजरें एसए20 में अपने पहले खिताब पर टिकी हैं। वह 2023 में फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप से हार गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें