फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसी के विकेट पर अफ्रीकी खिलाड़ियों ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, कोहली-पांड्या ने दिया करारा जवाब

Sat, 06 Jan 2018 01:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को शुरू हुए पहले टेस्ट के 36वें ओवर में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर कोई भी भारतीय फैंन आग बबुला हो सकता है, लेकिन इसी ओवर की तीसरी बॉल को देखकर वो खुशी के मारे कूद पड़ेगा।  
विज्ञापन


दरअसल कप्तान विराट कोहली ने मैच का 36वां ओवर करने के लिए कोहली ने बॉल हार्दिक पांड्या के हाथों में थमाई। खतरनाक दिख रहे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसीस का विकेट लेना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी हो चुका था। 

इस ओवर में हार्दिक का सामना करने के लिए डू प्लेसीस बिलकुल तैयार थे और पहली दो गेंदों पर दो चौके लगा चुके थे। लेकिन तीसरी बॉल पर पांड्या उन्हें बीट करने पर कामयाब रहते हैं और बॉल उनके पैड पर जा लगती है। इस पर सभी खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील करते हैं, लेकिन अंपयार उन्हें नॉट आउट करार देते हैं। इसके बाद कोहली रिव्यू लेने का फैसला करते हैं और जब टीवी पर रिप्ले दिखाया जाता है तो बॉल विकेट पर लगती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन बॉल आउट साइट पिच हुई थी इसलिए अंपायर का डिसीजन सही करार दिया गया। 
विज्ञापन


इस डिसीजन से नाराज हार्दिक पांड्या और विराट कोहली अपने गुस्से को छूपा नहीं पाते हैं और नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ दिखाई देते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस फैसले के बाद अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज वर्नर फिलेंडर और डीन एल्गर जश्न बनाते हुए दिखाई देते हैं साथ ही कोहली का मजाक भी उड़ाते हैं। 

ये भी पढ़ेंः INDvSA: टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, दक्षिण अफ्रीका भी नहीं रही पीछे
विज्ञापन


लेकिन क्रिकेट में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता और हुआ भी वही। पांड्या की चौथी ही बॉल पर डू प्लेसीस विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट हो जाते हैं। इसके बाद कोहली और पांड्या का जश्न देखने लायक था। हालांकि इसके बाद अंपायर कोहली से बात करते हुए दिखाई देते हैं और ऐसा लगता है जैसे वो कोहली से जरा शांत रहने के लिए कह रहे हैं। 

देखिए वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें