फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी को एक और झटका, दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने बीच में ही छोड़ा साथ

Sat, 29 Apr 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर - फोटो : NDTV
विज्ञापन
आईपीएल 2017 पिछले साल की उपविजेता रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के लिए कुछ खास नहीं रहा। एक के बाद एक मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली विराट की 'रेड आर्मी' को एक और झटका लगा, जब एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने प्रतियोगिता बीच में ही छोड़कर अपने वतन लौटने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


27 वर्षीय चाइनामैन स्पिनर तबरेज शम्सी ने फैसला किया है कि वो अब अपने घर लौट जाएंगे। इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए शम्सी सभी 9 मैचों में बेंच पर ही नजर आए। पिछले साल भी शम्सी को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। पिछले सीजन में शम्सी ने 4 मैचों में 3 विकेट चटकाए थे। इस साल आरसीबी ने सैमुअल बद्री को तरजीह देते हुए अंतिम एकादश में जगह दी।

शम्सी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए कहा कि वो अगली सुबह ही जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होंगे। शम्सी ने कहा, "भारत छोड़कर जाने पर उदास हूँ। भारतीय लोग शानदार हैं। यहां खूब प्यार और सम्मान मिला। आईपीएल में अगले साल मुलाकात होगी।" गौरतलब है शम्सी को एक झटका तब भी लगा जब साउथ अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने उनकी जगह नए गेंदबाज केशव महाराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें