क्विंटन डी कॉक (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी और एंरिच नोर्जे (57 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को श्रीलंका को चौथे वन-डे में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।
श्रीलंका के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 32.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस हार कर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंका की टीम ने 100 रन से पहले सात विकेट गंवा दिए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इसुरू उदाना ने 57 गेंद में 78 रन की आतिशि पारी खेल कर टीम के स्कोर को 189 रन तक पहुंचाया। उन्होंने करियर की पहली अर्धशतकीय पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए।
इसुरु के अलावा सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने भी 29 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिल पेलुखवायो ने दो और डेल स्टेन, लुंगी एंगिडी, तबरेज शम्सी और जेपी डुमिनी ने एक-एक विकेट लिए।
श्रीलंका के 189 के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट रिजा हेनड्रिक्स (8) के रूप में गिरा। इसके बाद एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने डी कॉ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
77 रन के स्कोर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। मार्करम 29 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए मार्करम और डी कॉक के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कप्तान डु प्लेसी ने 43 रन जोड़े। वहीं, डेविड मिलर ने (25) और डुमिनी ने 31 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि कसुन रजिथा ने एक विकेट हासिल किए।