फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 113 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Thu, 07 Mar 2019 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक (94) की बेहतरीन पारी और कागिसो रबाडा (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 113 रन से हराया। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने  45.1 ओवर में 251 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 32.2 ओवर में 138 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंट डी कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शुरुआत की और 36 गेंद पर अर्धशतक बना डाला। क्विंटन ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी निभाई। हेंड्रिक्स 29 रन बनाकर लसिथ मलिंगा की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन


इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने क्विंटन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। जब टीम का स्कोर 131 रन था तब शतक से महज 6 रन पहले क्विंटन अपना विकेट गंवा बैठे। उनको 94 रन के स्कोर पर थिसारा परेरा ने निरोशन डिकवेला के हाथों कैच करवाया।

कप्तान फाफ ने अर्धशकीय पारी खेली और 66 गेंद पर 57 रन बनाकर परेरा की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया। डेविड मिलर ने 25 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से परेरा ने 7 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि मलिंगा और धनंजय डी सिल्वा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

251 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। महज 11 रन के स्कोर पर मेहमान टीम को पहला झटका निरोशन डिकवेला के रूप में लगा। इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। 

मेहमान टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा नहीं छू पाया। श्रीलंका की करफ से सबसे ज्यादा ओशादा फर्नांडो ने 31 रन बनाए। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 24 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, एन्गिडी नोर्टेजे और इमरान ताहिर को 2-2 विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें