फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA W vs IND W: गेंदबाजों के बाद वोलवार्ट-सुने के दम पर जीता दक्षिण अफ्रीका, भारतीय महिला टीम सीरीज में पिछड़ी

Sun, 19 Apr 2026 09:30 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

सार

क्लो ट्रायोन की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान वोलवार्ट और सुने लुस की अर्धशतकीय पारियों के बूते दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे महिला टी20 में भारत को 17 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेंदबाजों के बाद सुने लुस और कप्तान लॉरा वोलवार्ट के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया। भारतीय महिला टीम पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आक्रामक 57 रन के बावजूद भारतीय टीम 20 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर बढ़त कायम कर ली।
विज्ञापन

वोलवार्ट-लुस की शानदार साझेदारी 
कप्तान वोलवार्ट (54) और लुस (57) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी के बूते दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से ये मुकाबला अपने नाम किया। वोलवार्ट ने 34 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का, जबकि लुस ने 46 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों ने महज 73 गेंदों में 106 रन की साझेदारी कर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। भारतीय क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा और टीम ने कई आसान कैच टपकाए, जिससे बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बन पाया। भारत के लिए दोनों विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिए।
विज्ञापन

शेफाली के अलावा अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप
टी20 में अपना 15वां अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली ने डेब्यू कर रहीं अनुष्का शर्मा (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की अच्छी साझेदारी की। अनुष्का हालांकि इस दौरान तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखीं। शेफाली ने 38 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय टीम 12 ओवर के बाद दो विकेट पर 97 रन के साथ अच्छी स्थिति में थी, लेकिन टीम ने इसके बाद आठ ओवर में 50 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए। प्लेयर ऑफ द मैच ट्रायोन को तुमी सेखुखुने (31 रन देकर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें