जोहानिसबर्ग में रुक-रुक कर बारिश हो रही है
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। खासकर इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों को मेहनत करके विकेट निकालने होंगे। इस दिन मैदान के ऊपर बादल रहने की संभावना भी कम है। इसका मतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को मौसम से कोई मदद नहीं मिलेगी और उन्हें अपने दम पर अच्छी गेंदबाजी करके विकेट निकालने पड़ेंगे। हालांकि केपटाउन की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है और मैच की पहली पारी में भी यह देखने को मिला।
यह मैच शुरू होने से ठीक पहले केपटाउन में हल्की बारिश हुई थी और पिच के साथ-साथ हवा में काफी नमी हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को इसका फायदा मिला और उन्होंने बड़ी आसानी ने भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कोहली और पुजारा थोड़े समय के लिए लड़े पर पुजारा के आउट होने के बाद विराट अकेले रह गए और भारत पहली पारी में सिर्फ 223 रन ही बना पाया।
मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम
केपटाउन में दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और आसमान बादल भी नहीं रहेंगे। अच्छी धूप रहने से हालात बल्लेबाजों के अनुकूल होंगे और अफ्रीकी टीम को इसका फायदा मिल सकता है। हालांकि इस सीरीज में मौसम की भविष्यवाणी कई बार गलत साबित हुई है। ऐसे में अगर आसमान में बादल आ जाते हैं तो गेंद ज्यादा स्विंग होगी और भारतीय गेंदबाज इसका फायदा उठाकर एक बार फिर अफ्रीकी टीम को सस्ते में समेट सकते हैं।
बाकी के तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
केपटाउन के मैदान में 13 जनवरी को भी बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। चौथे दिन 14 जनवरी को सिर्फ एक फीसदी बारिश के आसार है। वहीं, पांचवें दिन 15 जनवरी को यह बढ़कर सिर्फ 19 फीसद होता है। इससे यह साफ होता है कि केपटाउन में अब मौसम साफ रहेगा और बारिश खेल में बाधा नहीं बनेगी।