फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम

Sat, 23 Feb 2019 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sl
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार को इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया। इसी के साथ ही श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। 

विज्ञापन


बेहद बुरे दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। कुशल मेंडिस (84 नाबाद) और ओशाडा फर्नाडो (75 नाबाद) के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने यह कमाल कर दिखाया। 

श्रीलंका ने शनिवार को यहां तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 197 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 45.2 ओवर में हासिल करते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। मेंडिस को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी मेहमान टीम ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक पारी खेलने वाले कुशल पेरेरा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। 

अपने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 60 रनों के स्कोर से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने बेहतरीन शुरुआत की। मेंडिस और फर्नाडो ने आसानी से मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों का सामना किया और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। 

मेंडिस ने 110 रनों की अपनी पारी में 13 चौके लगाए जबकि फर्नाडो ने 106 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। कगिसो रबाड़ा और डुआन आलिवर ने एक-एक विकेट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें