दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद अपने तेज गेंदबाजों की बदौलत मेहमान टीम के तीन विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की। स्टंप तक श्रीलंका ने तीन विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए थे।
इससे पहले विश्व फर्नांडो और कासुन रजिता के तीन तीन विकेट से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 222 रन पर समेट दिया। डरबन में पहले टेस्ट में जीत से सभी को हैरान करने वाली श्रीलंकाई टीम ने घसियाली और धीमी पिच पर अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत मेजबानों को 61.2 ओवर में ही समेट दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिये ऐडन मार्कराम ने 60 रन और क्विंटन डि कॉक ने 86 रन की शतकीय पारी खेली। उसके चार खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए।