फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर आजम ने ठोका करियर का पहला टी-20 शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत में रिकॉर्ड्स का अंबार

Thu, 15 Apr 2021 10:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : ट्विटर @PCB
विज्ञापन
बाबर आजम के 59 गेंदों पर 122 रन से पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी-20 में नौ विकेट से जीत दिलाकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने मार्कराम (63) और मलान (55) की मदद से 5 विकेट पर 203 रन बनाए। पाकिस्तान ने बाबर के अलावा रिजवान के 73 रन से 18 ओवर में एक विकेट पर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

 

यह पाकिस्तानी कप्तान बाबर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक भी था, इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अहमद शहजाद ने शतक लगाने का कारनामा किया था।
 
मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच पहले विकेट के लिए ऐतिहासिक 197 रन की साझेदारी भी हुई। यह पाकिस्तान के लिए पहले विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले मुख्तार अहमद और अहमद शहजाद की जोड़ी ने मई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 142 रन जोड़े थे। मई 2010 में सलमान बट्ट और कामरान अकमल के बीच भी इतने ही रन की पार्टनरशिप हुई थी। तब सामने बांग्लादेश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें