अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर स्लेजिंग करने के आरोप में जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोका है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
गौरतलब है कि बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर के साथ दूसरे व न्यूलैंड्स टेस्ट में स्लेजिंग की थी। बटलर पर आरोप है कि वह दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन को विकेट के पीछे स्टंप अपशब्द कहा था, जो माइक में कैद हो गया। यही कारण है कि उनपर यह आरोप लगाया गया है। बता दें कि पहली बार उनपर यह आरोप लगा है।
आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा, 'बटलर को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी वर्नोन फिलैंडर को अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है।
बता दें कि आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उपयोग खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार के लिए किया जाता है। दूसरा टेस्ट इंग्लैंड ने 189 रन से जीता था। इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई हैं। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 16 जनवरी से पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा।