अपने करियर के पहले वनडे मुकाबले में इस अफ्रीकी गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लगाकर रिकॉर्ड बना लिया है। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना बांग्लादेश के लिए महंगा पड़ा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज केगिसो रबाडा डेब्यु मुकाबले में उतरे।
रबाडा का पहला शिकार तमीम इकबाल हुए। फिर लिट्टोन दास और महमुदुल्ला को आउट किया।
तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। रबाडा ने अपने पहले डेब्यु मुकाबले में बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज 5 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। पूरी टीम 36.3 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई।