फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक बार फिर कंगारू टीम ने क्रिकेट को किया शर्मसार, खुलेआम की बेईमानी

Sun, 25 Mar 2018 08:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज लगातार विवादों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दोनों पक्षों के खिलाड़ियों का आपस में भिड़ना और अब कंगारू खिलाड़ी द्वारा केपटाउन में खेले जा रहे तीसरा टेस्ट में बॉल के साथ छेड़छाड़ करना। 

विज्ञापन


दरअसल तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग कर रही थी। इस बीच कंगारू ओपनर बेनक्रॉफ्ट 43वें ओवर में गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हो जाते हैं। इस वाकय के दौरान क्रीज पर एडेन मार्करम और एबी डीविलियर्स बैटिंग कर रहे थे और प्रोटियाज टीम मजबूत स्थित में मौजूद थी। 

इस दौरान बेनक्रॉफ्ट अपनी जेब में हाथ डालते हैं और एक चिप जैसी चीज निकाली और गेंद पर खिसकर उसका चमड़ा निकालते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस हरकत पर लोग बेनक्रॉफ्ट की जमकर आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है और मैच के बाद ही इस पूरे विवाद से पर्दा उठ पाने की संभावना है।

देखिए वीडियो-
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें