जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और चायकाल तक स्कोर 55/3 हो गया था। डीन एल्गर (7), हशिम अमला (0) और कप्तान फाफ डू प्लेसी (15) फ्लॉप रहे। चाय के बाद सिर्फ एबी डीविलियर्स ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने टिक सके, लेकिन उन्हें सामने के छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 51।4 ओवर में सिर्फ 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एबी डीविलियर्स ने 43वां अर्धशतक बनाया और 71 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 5 जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली।
संक्षिप्त स्कोर बोर्ड:
ऑस्ट्रेलिया: 351 (मिचेल मार्श 96, केशव महाराज 5/123)
दक्षिण अफ्रीका: 162 (एबी डीविलियर्स 71*, मिचेल स्टार्क 5/34, नाथन लायन 3/50)