दक्षिण अफ्रीका की तरफ से
एडेन मार्करम ने 143 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन
मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें ही खत्म कर दी। स्टंप्स के समय क्विंटन डी कॉक 81 और मोर्ने मोर्कल खाता खोले बिना क्रीज पर जमे हुए थे।
तीसरे दिन के स्कोर 213/9 के स्कोर से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 227 रनों पर समाप्त हुई, जिससे उसकी कुल बढ़त 416 रनों की हुई। 417 रन के विशाल लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब और 49 रन तक चार विकेट गिर चुके थे। लंच के समय स्कोर 63/4 था। डीन एल्गर (9), हाशिम अमला (8), एबी डीविलियर्स (0) और कप्तान फाफ डू प्लेसी (4) फ्लॉप रहे।
इसके बाद मार्करम ने थ्युनिस डी ब्रुइन (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। चाय से पहले डी ब्रुइन आउट हुए और स्कोर 167/5 था।
हालांकि, मार्कराम ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना तीसरा शतक लगाया। उन्होंने
क्विंटन डी कॉक के साथ छठे विकेट के लिए 147 रन जोड़े और मैच में अपनी टीम की वापसी करा दी, लेकिन 283 के स्कोर पर उन्हें मिचेल मार्श ने आउट किया।
इसके बाद मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर प्रोटियाज फैन्स को निराश कर दिया। मोर्ने मोर्कल ने 27 गेंद खेलकर खाता नहीं खोला और चौथे दिन टीम की हार बचाई, लेकिन पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका की हार निश्चित नजर आ रही है।