फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvAUS: जीत से सिर्फ एक विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, मार्करम ने जमाया जोरदार शतक

Sun, 04 Mar 2018 11:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
विज्ञापन

एडेन मार्करम (143) और क्विंटन डी कॉक (81*) की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी हार को एक दिन आगे टाल दिया है। डरबन में ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 417 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन स्टंप्स तक 89 ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं। अब अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए एक विकेट की जरुरत है जबकि प्रोटियाज टीम को 124 रन की दरकार है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एडेन मार्करम ने 143 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें ही खत्म कर दी। स्टंप्स के समय क्विंटन डी कॉक 81 और मोर्ने मोर्कल खाता खोले बिना क्रीज पर जमे हुए थे।

तीसरे दिन के स्कोर 213/9 के स्कोर से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 227 रनों पर समाप्त हुई, जिससे उसकी कुल बढ़त 416 रनों की हुई। 417 रन के विशाल लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब और 49 रन तक चार विकेट गिर चुके थे। लंच के समय स्कोर 63/4 था। डीन एल्गर (9), हाशिम अमला (8), एबी डीविलियर्स (0) और कप्तान फाफ डू प्लेसी (4) फ्लॉप रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद मार्करम ने थ्युनिस डी ब्रुइन (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। चाय से पहले डी ब्रुइन आउट हुए और स्कोर 167/5 था।

हालांकि, मार्कराम ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना तीसरा शतक लगाया। उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ छठे विकेट के लिए 147 रन जोड़े और मैच में अपनी टीम की वापसी करा दी, लेकिन 283 के स्कोर पर उन्हें मिचेल मार्श ने आउट किया।

इसके बाद मिचेल स्टार्क ने एक ही ओवर में चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर प्रोटियाज फैन्स को निराश कर दिया। मोर्ने मोर्कल ने 27 गेंद खेलकर खाता नहीं खोला और चौथे दिन टीम की हार बचाई, लेकिन पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका की हार निश्चित नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें