दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे आखिरी व अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम की कुल बढ़त 401 रनों की हो गई है। फिलाहल, डीन एल्गर (39*) और कप्तान फाफ डू प्लेसी (34*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
गौरतलब है कि
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज को 267 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 221 रन पर समाप्त हुई। पहली पारी में दूसरे दिन के स्कोर (110/6) से आगे खेलते हुए तीसरे दिन पैट कमिंस (50) और टिम पेन (62) के अर्धशतक पारी की बदौलत कंगारू टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन कंगारू टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे और पूरी टीम लंच के बाद आते ही पूरी पारी 221 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 267 रनों की बढ़त हासिल हुई। मेजबान टीम की तरफ से फिलेंडर, रबाडा और महाराज ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट झटके जबकि मोर्ने मोर्केल ने 1 विकेट लिए।
वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ़्रीकी टीम को एडेन मार्करम (37) और डीन एल्गर (39*) ने पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। इसके अलावा धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स मात्र 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए, जबकि हाशिम अमला ने 16 रन बनाए। हालांकि डीन एल्गर और फाफ डू प्लेसी ने पारी को संभाला। ऑस्ट्रलिया के लिए दूसरी पारी में पैट कमिंस ने 2 तथा नाथन लायन ने 1 विकेट लिए।