फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे एल्गर

Wed, 09 Jan 2019 08:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से वॉन्डरर्स में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यह घोषणा की। 

विज्ञापन


नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस को न्यूलैंड्स में दूसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम की नौ विकेट से जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिए एक मैच के लिये निलंबित किया गया है और 31 वर्षीय एल्गर उनकी जगह कमान संभालेंगे।

डु प्लेसिस की अगुवाई में पिछले 12 महीनों में दूसरी बार टीम की ओवर गति कम पाई गई। 

एल्गर दूसरी बार टीम की अगुवाई करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में कमान संभाली थी जब डुप्लेसिस अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट गए थे। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने एल्गर के सलामी जोड़ीदार एडेन मार्कराम के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पीटर मलान को स्टैंडबाई के रूप में टीम में शामिल किया है। मार्कराम को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें