फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukri Conrad: द. अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड को मिली नई जिम्मेदारी, टी20 और वनडे टीम को भी देंगे कोचिंग

Fri, 09 May 2025 03:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक एनोच एनक्वे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शुकरी का टेस्ट टीम के साथ रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब वह टी20 और वनडे टीम को भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
शुकरी कॉनराड - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड को सीमित ओवर प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब तीनों प्रारूपों में टीम को कोचिंग देते नजर आएंगे। शुक्रवार को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक एनोच एनक्वे ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शुकरी का टेस्ट टीम के साथ रिकॉर्ड शानदार रहा है। अब वह टी20 और वनडे टीम को भी अपनी सेवाएं देंगे। अपने कार्यकाल के दौरान कॉनराड भारत में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 और घर में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सीएसए के निदेशक ने की शुकरी की तारीफ
शुकरी से पहले रॉब वाल्टर दक्षिण अफ्रीक टीम के सीमित ओवर प्रारूप में कोच थे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। अब शुकरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के निदेशक एनोच ने कहा- 'लाल गेंद वाली टीम के साथ शुकरी का ट्रैक रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है। उन्होंने एक ठोस नींव रखी है और टेस्ट क्रिकेट में एक मजबूत पहचान बनाई है। मैं उन्हें सफेद गेंद प्रारूप में बदलाव लाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं'
कॉनराड के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है, 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में खिताब के लिए गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। तीनों प्रारूपों की जिम्मेदारी मिलने के बाद कॉनराड ने कहा- 'मैं तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भविष्य की संभावनाओं को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में अविश्वसनीय सफेद गेंद की प्रतिभा है। निर्माण के लिए एक मजबूत नींव है, और मेरा मानना है कि हमारे पास कुछ खास हासिल करने के लिए आवश्यक सब कुछ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें