फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 2 मैच हारने के बाद द. अफ्रीका के लिए एक और बुरी खबर, यह स्टार खिलाड़ी भी बाहर

Mon, 05 Feb 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डी कॉक
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कलाई में चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के शेष मुकाबलों और टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। डी कॉक को दूसरे वन-डे के दौरान बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी और उन्हें इससे ठीक होने में करीब दो से चार सप्ताह का समय लगेगा।

विज्ञापन


प्रोटियाज के टीम मैनेजर डॉ मोहम्मद मूसाजी ने चोट के बारे में कहा, 'क्विंटन डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें रविवार को सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वन-डे के दौरान चोट लगी थी। कॉक को काफी दर्द हो रहा है और वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच में पता चला कि उनकी कलाई में सूजन है व बहुत दर्द है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह की चोट से उबरने में दो से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है। यही कारण है कि वह वन-डे सीरीज के शेष मुकाबलों और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम का लक्ष्य कॉक को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट करने का है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI
चयनकर्ताओं ने अभी तक डी कॉक के विकल्प की घोषणा नहीं की है।  बता दें कि दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। एबी डीविलियर्स उंगली में चोट के कारण पहले तीन वन-डे के लिए बाहर हो गए हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी भी पहले वन-डे में चोटिल होकर शेष सीरीज से बाहर हुए।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया फिलहाल छह मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है। टीम इंडिया ने डरबन में खेले गए पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी। फिर रविवार को सेंचुरियन में संपन्न दूसरे वन-डे को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीतकर अपनी बढ़त दोगुनी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें