फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: सीरीज से पहले द, अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने भरी हुंकार, बोले- भारतीय सरजमीं पर जीतना विशेष होगा

Thu, 13 Nov 2025 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बावुमा का कहना है कि उनके लिए भारत को उसकी सरजमीं पर हराना विशेष होगा। बावुमा ने कहा कि ये सीरीज जीतना लगभग इस साल के शुरू में मिली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत के बराबर ही होगा।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। दोनों टीमें पहले मुकाबले में कोलकाता में आमने-सामने होंगी। भारत का सामना ऐसी दक्षिण अफ्रीका टीम से है जो फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के लिए भी यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है और यह बात कप्तान तेम्बा बावुमा भी अच्छी तरह जानते हैं। 
विज्ञापन

बावुमा को टेस्ट सीरीज जीतने का भरोसा
बावुमा का कहना है कि उनके लिए भारत को उसकी सरजमीं पर हराना विशेष होगा। बावुमा ने कहा कि ये सीरीज जीतना लगभग इस साल के शुरू में मिली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत के बराबर ही होगा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के तीन दौरों में लगातार सात टेस्ट गंवाए हैं और उनकी आखिरी जीत 2010 में नागपुर में रही थी। लेकिन बावुमा का मानना है कि 2023 में कोच शुक्री कॉनराड के कार्यभार संभालने के बाद से इस टीम को टेस्ट सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और अब उनकी टीम इतनी परिपक्व और आत्मविश्वास से भरी है कि वह कड़ी चुनौती पेश करके भारत में अब तक की अपनी दूसरी सीरीज जीत सकती है।

बावुमा ने कहा, मुझे लगता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन भारत में जीतना इसके बाद दूसरे नंबर पर होगा। यह ऐसा कुछ है जो हम लंबे समय से नहीं कर पाए हैं। इसलिए महत्वाकांक्षा के मामले में यह निश्चित रूप से ऊपर है। हम चुनौती की गंभीरता को समझते हैं। इसलिए हम इसकी अहमियत जानते हैं। हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों को देखते हुए यह रोमांचक होना चाहिए। भारतीय टीम में शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन थोड़े कम अनुभवी भी हैं। इसी तरह हमारी टीम भी है, हमारे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करना चाहते हैं।
विज्ञापन

विलियमसन से मांगे थे टिप्स
बावुमा ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन से मिले टिप्स की बात साझा की जिसमें टॉस जीतने की बात की गई थी। मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में बावुमा ने विलियमसन से टिप्स मांगे थे क्योंकि न्यूजीलैंड ने पिछले साल भारत को उसकी सरजमीं पर 3-0 से मात दी थी। उन्होंने कहा, मैं केन से एक पुरस्कार समारोह में मिला था, मैंने उनसे कुछ टिप्स मांगने की कोशिश की तो उन्होंने ज्यादा खुलकर नहीं बताया लेकिन उन्होंने इतना कहा कि सुनिश्चित करो कि तुम टॉस जीत जाओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें