दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 525 रन के आगे न्यूजीलैंड टीम मैच के तीसरे दिन 121 रन पर सिमट गई। फालोऑन खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 157 रन बना लिए थे। डीन ब्राउनली 44 और बीजे बाटलिंग 41 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे।