बावुमा को पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की टीम में नहीं चुना गया है। बावुमा को ‘ए’ टीम में शामिल करके टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी।
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान तेम्बा बावुमा को इस महीने के अंत में भारत दौरे के लिए देश की ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है ताकि 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके। बवुमा पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
बावुमा को पूरी तरह से उबरने के लिए समय देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की टीम में नहीं चुना गया है। बावुमा को ‘ए’ टीम में शामिल करके टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें शुभमन गिल और उनकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय परिस्थितियों में ढलने में मदद मिलेगी। वह बंगलूरु में खेले जाने वाले दो प्रथम श्रेणी मैचों में से दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। उनका यह दौरा 19 दिसंबर तक चलेगा।