फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, एनगिडी की हुई वापसी

Tue, 13 May 2025 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

इस खिताबी मैच के लिए टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है जो ग्रोइन चोट के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : @ProteasMenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित हो गई है। इस खिताबी मैच के लिए टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है जो ग्रोइन चोट के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

बावुमा की अगुआई में उतरेगी टीम 
दक्षिण अफ्रीका की टीम तेंबा बावुमा की अगुआई में डब्ल्यूटीसी के फाइनल में खेलने उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार इस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में 69.44 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर रही थी। इस मुकाबले को देखते हुए एनगिडी का फिट होना दक्षिण अफ्रीका के लिए राहत की खबर है। 

मफाका-ब्रिट्ज्के नहीं बना सके जगह
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी नियमित टीम पर भरोसा जताया है और पाकिस्तान के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम में से सिर्फ दो ही बदलाव किए हैं। युवा क्वेना मफाका को बाहर किया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रिट्ज्के भी टीम में जगह नहीं बना सके हैं। टोनी डि जॉर्जी, रियान रिक्लेटन और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में होंगे। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और बावुमा मध्य क्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वेरेने विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि ऑलराउंडर वियान मुल्डर और मार्को यानसेन भी बल्लेबाजी से योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें: AUS vs SA WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ग्रीन की वापसी, मार्श बाहर

गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी वियान मुल्डर और मार्को यानसेन के साथ-साथ कगिसो रबाडा, एनगिडी, डेन पाटेरसन और कॉर्बिन बॉश पर होगी। वहीं, स्पिन विभाग में केशव महाराज और सेनुरन मुथुसामी का विकल्प भी मौजूद होगा। मुख्य कोच शुकरी कॉनराड का मानना है कि टीम में इंग्लिश परिस्थितियों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी तरह के प्रयास किए गए हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने भी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी टीम घोषित कर दी थी। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है...
तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जॉर्जी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरेने, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिक्लेटन, सेनुरन मुथुसामी, डेन पाटेरसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें