फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"भारत में खुद को खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर अच्छी तरह से समझने का मौका मिलता है"

Fri, 18 Oct 2019 07:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डीन एल्गर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने कहा कि भारत दौरे के दौरान उन्हें एक क्रिकेटर और व्यक्ति के तौर पर खुद को अच्छी तरह से समझने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी लेकिन इसके बाद टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से रांची में खेला जाएगा।

विज्ञापन


एल्गर ने कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण दौरा है। एक व्यक्ति, एक क्रिकेटर के तौर पर आप बहुत कुछ सीखते हो। मेरा मानना है कि आप एक व्यक्ति के रूप में तब खुद के बारे में काफी जानते हैं जब आप छोटी जगहों पर जाते हैं जहां होटल संभवत: अच्छे नहीं होते और फिर आपको मैदानी चुनौती का सामना करना होता है। ’ उन्होंने कहा, ‘भारत आने पर हमेशा आपको काफी अच्छी सीख मिलती है।’

एल्गर ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरे टेस्ट मैच में भी काफी कुछ दांव पर लगा है भले ही वह पहले ही सीरीज गंवा चुका है। उन्होंने कहा हमारे पास अभी भी 40 अंक हासिल करने का मौका है और हम उसके लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे।
विज्ञापन


टीम के सलामी बल्लेबाजी एल्गर ने पहले टेस्ट में 160 रन की पारी खेली थी लेकिन उसके बाद उन्होंने बाकी के मैचों में 2, 6 और 48 रन ही बनाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम फ़िलहाल सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें