फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका को टॉप पर रहने के लिए चाहिए ड्रॉ

Wed, 07 Nov 2012 08:47 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को अपनी बादशाहत बचाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के अभी 120 अंक हैं जबकि दूसरे स्थान पर स्थित इंग्लैंड के 117 और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के 116 अंक हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पास भी करीब तीन साल बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। लेकिन नंबर वन टीम बनने के लिए उसे दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से मात देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें