फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, देखें पूरा स्क्वॉड

Fri, 06 Nov 2020 09:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 24 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और जूनियर डाला की वापसी हुई है। वहीं, डेल स्टेन को बाहर रखा गया है। टीम की कमान क्विंटन डिकॉक के हाथों में है। 

विज्ञापन


दरअसल, रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले चोटिल हो गए थे जबकि डाला मार्च 2019 के बाद पहली बार टीम में शामिल किए गए हैं। तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला के लिए टीम में पहली बार तेज गेंदबाज ग्लेंटन स्टुअरमैन को भी शामिल किया गया है जबकि अनुभवी डेल स्टेन को मौका नहीं मिला है।


सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। बाकी के दो मुकाबले 29 नवंबर और एक दिसंबर को खेले जाएंगे। एकदिवसीय श्रृंखला के मैच चार, छह और नौ दिसंबर को खेले जाएंगे। कोविड-19 के कारण इसे जैव सुरक्षित माहौल मे खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस साल मार्च में ऑस्टेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली श्रृंखला है। टीम इसके बाद भारत दौरे पर आयी थी लेकिन पहला मैच बारिश की भेट चढ़ने के बाद श्रृंखला को रद्द कर दिया गया था।

स्टेन को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी वाली और भारत दौरे पर आई टीम के सभी खिलाड़ियों का इंग्लैंड श्रृंखला के लिए चयन हुआ है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'टीम के लिए यह अहम सत्र है क्योंकि अगले साल आईसीसी टी-20 विश्व कप है।' उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि खासकर टी-20 श्रृंखला रोमांचक होगा।'


दक्षिण अफ्रीकी टीम:
क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डुप्लेसिस, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयूरन हेंड्रिक, रीजा हेंड्रिक, हेनरिच क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानमैन मालन, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिच नोर्ट्जे, एंडिले पेहलुख्वायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लुथो सिपामला, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्लेंटन स्टुअरमैन, पाइट वैन बिलजोन, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें