फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvENG: डिकॉक दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल, दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 175 रन की बढ़त

Sat, 28 Dec 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंचुरियन में खेले पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। वैन डर डूसन 17* और एनरिच नोर्तजे 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने कुल 175 रन की बढ़त बना ली है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह दिग्गज विकेटकीपरों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। डिकॉक ने एक पारी में छह कैच कैच लेकर यह कमाल किया है। इसके साथ उन्होंने पूर्व दिग्गज डेनिस लिंडसे, मार्क बाउचर और एबी डीविलियर्स की बराबरी कर ली, जिन्होंने एक पारी में छह कैच लिए थे।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल 277/9 से आगे खेलना शुरू किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 181 रन पर ही सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 103 रन की बढ़त मिली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में वर्नोन फिलैंडर (4/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन


बता दें कि पहले दिन दक्षिण अफ्रीका क्विंटन डिकॉक (95) की शानदार पारी के दम पर नौ विकेट पर 277 रन बनाने में सफल रहा था। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में सैम करन (4/58) और स्टुअर्ट ब्रॉड (4/58) सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें