फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ खास हथियार लाने की तैयारी में द. अफ्रीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के साथ आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक खास तैयारी की है। टीम तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को शामिल कर स्पिन जाल बुनने की तैयारी की है। महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज के तहत होने वाले मैचों के लिए लेग स्पिनर इमरान ताहिर और डेन पिट ने टीम में वापसी की है जबकि साइमन हार्मर के रूप में एक और स्पिनर मौजूद है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट चयन संयोजक लिंडा जोंडी ने कहा है कि हम अपने सभी विकल्प खुले रखना चाहते हैं। हमारे पास जेपी डुमिनी के रूप में एक और विकल्प है। डेन ने चोट के बाद टीम में वापसी की है जबकि श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में इमरान ताहिर हमारे नंबर एक स्पिनर थे।
उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि डेन विलास विकेटकीपिंग का दायित्व संभालेंगे। यह बहुत अहम है कि हम अपने चयन में निरंतरता रखे। डेन को मानूसन से प्रभावित बांग्लादेश सीरीज में मौका नहीं मिल सका था। ताहिर ने टी-20 टीम में ऐरोन फैनगिसो की जगह वापसी की है जबकि क्रिस मोरिस और मर्चेँट डिल लांगे को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों फारमेंटों के लिए ये होगी द.अफ्रीका टीम

अक्टूबर माह से भारत में शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम ने तीनों फारमेंटों के लिए अपनी टीम तय कर ली है। ये होगी टीम::
टेस्ट टीम: हाशिम अमला (कप्तान), एबी डी विलियर्स (उप कप्तान), तेम्बा बेवयूमा, जेपी डुमिनी, फॉफ डू प्लेसिस, डिन एल्गर, साइमन हार्मर, इमरान ताहिर, मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलैंडर, डेन पिट, कैगिसो रबादा, डेल स्टेन, एस वी जिल, डेन विलास। 
वनडे : एबी डी विलियर्स (कप्तान), केल एबॉट, हाशिम अमला, फरहान बेहारदिन, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, फॉफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, ऐरोन फैंगिसो, कैगिसो रबादा, रिली रोसोऊ, डेल स्टेन। 
टी-20 : फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), केल एबोट, हाशिम अमला, फरहान बेहारदिन, क्विंटन डी कॉक, मर्चेंट डी लांगे, एबी डी विलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एडी लेई, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबादा, डेविड वीस, खेया जोंडो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें