फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फिर ढ़ेर हुआ बांग्लादेश, लगातार दूसरी हार

Sun, 05 Jul 2015 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरी वनडे में बांग्लादेश को मिली हार का सिलसिला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी जारी रहा।
विज्ञापन


ढाका में हुए बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को 52 रनों से हरा दिया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन


बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 18.5 ओवर में 96 रनों पर ढ़ेर हो गई। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे।
विज्ञापन


टॉस जीतने से लेकर पूरा दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए फायदेमंद रहा। हालांकि टीम के धुरंधर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 2 रन ही बना सके।

बांग्लादेश गेंदबाज अराफत सन्नी ने एबी को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई लेकिन वह नाकाफी रहा।

टीम के कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने नाबाद 79 रन बनाए। उनके साथ रिले रोसाउ भी आखिर तक 31 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में अराफत ने दो विकेट जबकि नासिर हुसैन और साकिब उल हसन ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू से ही बेहद खराब रही। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर पाए।

बांग्ला टीम में सर्वाधिक रन साकिब उल हसन (26) ने बनाए। दोनों के बीच अगला टी-20 मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें