फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को हराने वाले बांग्लादेश की अब हुई 'बोलती बंद'

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को हराकर खुद को हीरो समझ चुकी बांग्लादेश की हालत एक ढाक के दो पात की तरह हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लगातार दूसरी बार बांग्लादेश को उसी के मैदान में धूल चटाई।
विज्ञापन


ढाका में हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन कर एक तरफा मुकाबले में 31 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

वहीं जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम जीत तो दूर की बात पूरे 20 ओवर तक नहीं खेल पाई। इस मुकाबले में टीम 19.2 ओवर में 138 रनों पर ढेर हो गई। वहीं पिछले मैच में भी अफ्रीका टीम ने अपने 4 विकेट ही गंवाए थे। जबकि बांग्लादेश 96 रन ही बना सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाए बांग्लादेशी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनर्स एबी डीविलियर्स और क्वांटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं बना सका। गेंदबाजी में नासिर हुसैन को दो सफलताएं मिली।

जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत भी ठीक रही। तमीम इकबाल और सौम्स सरकार ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। लेकिन दोनों के आउट होते ही रनों के बढ़ते दबाव से टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई। अफ्रीकी टीम की ओर से एबॉट, लीए और एरॉन पेनगिसो को तीन-‌तीन विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें