कप्तान क्विंटन डि काक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम शनिवार को यहां पहुंची। मेहमान टीम दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से करेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: मोहाली (18 सितंबर) और बंगलूरु (22 सितंबर) में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद टीम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उनका पहला मुकाबला होगा। टेस्ट मैच विशाखापत्तनम (दो से छह अक्टूबर), पुणे (10 से 14 अक्टूबर) और रांची (19 से 23 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।