फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट को 'बिग थ्री' नहीं अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत : डुप्लेसिस

Mon, 30 Dec 2019 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि क्रिकेट को कम नहीं बल्कि अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रन से हराने के बाद डु प्लेसिस से जब 'बिग थ्री' भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और एक अन्य देश की मौजूदगी वाली चार देशों की 'सुपर सीरीज' की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आप पिछले एक साल से देख सकते हैं बिग थ्री देशों के बीच क्या चल रहा है। शीर्ष-3 या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं। अगर आप इसमें अधिक टीमों को शामिल करेंगे तो यह और अच्छा हो सकता है।’ 
विज्ञापन


35 वर्षीय डु प्लेसिस ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में मैचों को लेकर काफी असमानता है जहां आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसे नए टेस्ट देशों को खुद के लिए मैच हासिल करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई छोटे देश हैं जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पा रहे। वे काफी कम खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें