फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSAvSL: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 16 रनों से हराया, हेंड्रिक्स-डूसन के अर्धशतक

Sat, 23 Mar 2019 10:35 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रेजा हेंड्रिक्स
विज्ञापन

रीजा हैंड्रिक्स और रैसी वैन डेर डूसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 16 रनों से मात दी। इसके साथ ही मेजबान द. अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली प्रोटियाज टीम को दूसरे ही ओवर में एडेन मार्करम (3) के रूप में बड़ा झटका लगा। महज 9 रन स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद हैंड्रिक्स ने वैन डेर डूसन के साथ मिलकर 116 रनों की शानदार साझेदारी बनाई।

हैंड्रिक्स ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं, वैन डर डूसन ने 44 गेंदो पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान जेपी ड्युमिनी ने भी नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 164 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी इसुरू उडाना ने खेली जो कि 48 गेंद खेलकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्रिस मॉरिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सीनियर तेज गेंदबाज डेल स्टेन और तबरेज शमसी ने 2-2 सफलताएं हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रैसी वैन डेर डूसन को मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें