फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन के अर्धशतक पर फिरा पानी, दक्षिण अफ्रीका ए ने D/L नियम से भारत ए को हराया

Fri, 06 Sep 2019 08:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के अनुभवी सालमी बल्लेबाज शिखर धवन की 43 गेंद में 52 रन की पारी के बावजूद इंडिया ए को वर्षा से प्रभावित चौथे अनौपचारिक वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत चार रन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


धवन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा जबकि शिवम दुबे ने भी 31 रन का योगदान दिया लेकिन इंडिया ए बड़ी साझेदारियां करने और डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 25 ओवर में 193 रन के संशोधित लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा।

दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से मार्को जेनसन (3/25), एनरिच नोर्तजे (36/3) और लूथो सिपामला (55/3) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बारिश के कारण मैच रिजर्व दिन में खिंचा और इंडिया ए की टीम 7.4 ओवर में एक विकेट पर 56 रन से आगे खेलने उतरी। लेकिन नौ विकेट हाथ में होने के बावजूद भारतीय टीम आज 17 .2 ओवर में जरूरी 137 रन बनाने में नाकाम रही।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ए ने कल जब 25 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाए थे जब बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर इंडिया ए को 25 ओवर में 193 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम अब भी सीरीज में 3-1 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें