दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज तेंबा बावुमा पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से वांडरर्स मैदान पर होने वाले पहले टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बावुमा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 153.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 123 रन बनाए थे।
अंतिम मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए वह चोटिल हो गए थे। बावुमा हालांकि टीम के साथ जुड़े रहेंगे। उनके पोर्ट एलिजाबेथ और केपटाउन में होने वाले अगले दो मैचों के लिए फिट होने की उम्मीद है।