फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, बेहद मजबूत नजर आ रहा स्क्वाड

Thu, 18 Apr 2019 06:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी गुरुवार को विश्व कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में चोकर्स के नाम से कुख्यात अफ्रीकी टीम की अगुवाई फाफ डू प्लेसी करेंगे। विकेटकीपिंग का जिम्मा क्विंटन डीकॉक संभालेंगे।

 

विज्ञापन

2 of 7
हाशिम अमला - फोटो : icc
अपने जीवन के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हाशिम हमला पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर भरोसा जताया है। अमला को टीम में शामिल करने से साफ हो गया कि रीजा हेंड्रिक्स के लिए इस टीम में कोई जगह नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

3 of 7
रीजा हैंड्रिक्ज
29 वर्षीय हेंड्रिक्स को अमला के स्थान पर बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए जाने की अटकलें चल रही थीं। हेंड्रिक्स ने अपने वन-डे इंटरनेशनल करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पहले ही वन-डे में सेंचुरी लगाई थी। हालांकि इसके बाद उनकी फॉर्म में भी गिरावट देखी गई। 18 वन-डे के बाद उनका बल्लेबाजी औसत 26 का है। 

 

4 of 7
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
अब अमला के साथ ओपनिंग का जिम्मा एडेन मार्कराम संभालेंगे। क्विंटन डीकॉक भी इस पोजिशन पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान फाफ मध्यक्रम की जान है। एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद उन पर मीडिल ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी है। डेविड मिलर, रासी वैन डर डूसन और जेपी डुमिनी बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ है।
विज्ञापन

5 of 7
लुंगी एनगिडी
एंडिले फेहलुकवे, ड्वेन प्रिटोरियस इस टीम को ऑलराउंड क्षमता देते हैं। अफ्रीका के पास दुनिया की सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक है। कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेल स्टेन और एनरिच नॉर्टजे किसी भी बल्लेबाजी क्रम को उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं।

 

विज्ञापन

6 of 7
इमरान ताहिर - फोटो : File
IPL में धूम मचा रहे 40 वर्षीय लेग स्पिनर इमरान ताहिर को भी टीम में शामिल किया गया है। तबरेज शम्सी स्पिन डिपार्टमेंट में उनका साथ निभाएंगे। अगर पार्ट टाइम स्पिनर की जरूरत पड़ी तो बल्लेबाज जेपी डुमिनी कभी भी हरफनमौला रंग में नजर आ सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दक्षिण अफ्रीकी टीम

दक्षिण अफ्रीका टीम: फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें