फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने का रास्ता साफ, 8 मई को टीम का ऐलान

Sat, 06 May 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विराट काेहली
विज्ञापन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बीसीसीआई के बीच खटास के बावजदू आखिरकार ये साफ हो गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का 8 मई को ऐलान किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों के चयन के लिए विराट कोहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चयन कमिटी से जुड़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के दबाव डालने पर बीसीआई टीम चयन के लिए तैयार हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी ने बीसीसीआई को 25 अप्रैल तक चयनित टीम की लिस्ट भेजने की कही थी, लेकिन बहस के चलते ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, आईसीसी की ओर से आए नए नियमों के बाद यह बहस लंबे समय से चलती आ रही है। बता दें कि इस नियम के मुताबिक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में होने वाली कमाई में भारत की हिस्सेदारी और आधिकारिक ताकतों को सीमित करने का प्रावधान है।

भले ही बीसीआई इसे मानने को तैयार नहीं है, लेकिन ये जरूर साफ हो गया है कि 1 जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत जरूर हिस्सा लेगा। भारत की पहली भिड़ंत पाकिस्तान से 4 जून को होगी। इससे पहले बीसीसीआई ने आईसीसी को चेताया था कि अगर ये नियम उनके खिलाफ जाता है तो वे इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन

 
बिग थ्री फॉर्मूले पर छिड़ी है बहस
दरअसल ये पूरी कहानी 'बिग थ्री' फॉर्मूले के खिलाफ बहस शुरू हुई थी। बिग थ्री के मुताबिक भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को आईसीसी के राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलता है। इस मॉडल पर सहमति के लिए बोर्ड के एक तिहाई सदस्यों की रजामंदी चाहिए होती है। आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने बीसीसीआई को चेताया था कि अगर वह नहीं माना तो अकेला पड़ जाएगा और इसका भारी नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें