फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfaraz Khan: सरफराज खान के बचाव में उतरे साथी, कहा- उन्होंने कोई बदतमीजी नहीं की, योयो टेस्ट भी पास किया

Mon, 26 Jun 2023 01:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरफराज के करीबी लोगों का कहना है कि कई मौकों पर उन्होंने दो दिन बल्लेबाजी करने के बाद दो दिन फील्डिंग भी की है। वह योयो टेस्ट भी पास कर चुके हैं और कभी किसी के साथ बदतमीजी नहीं की। ऐसे में उनका चयन न होना निराशाजनक है।
 
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज खान के चयन न होने पर शुरू हुआ विवाद लगातार बड़ा हो रहा है। पिछले तीन रणजी सीजन से शानदार बल्लेबाजी कर रहे सरफराज को अब तक टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का एलान हुआ और इसमें भी सरफराज का नाम नहीं था, जबकि यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम का हिस्सा थे। इसके बाद कई दिग्गजों ने सरफराज का चयन नहीं होने पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन


बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने इस सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खराब फिटनेस और खराब व्यवहार के कारण टीम में उनका चयन नहीं हो रहा है। अगर वह खुद को फिट बनाते हैं और थोड़ा नरम रुख अपनाते हैं तो उन्हें जरूर टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सरफराज से जुड़े करीबी लोगों ने कहा है कि सरफराज कभी भी किसी खिलाड़ी के साथ बदतमीजी नहीं करते हैं और फिटनेस के लिहाज से योयो टेस्ट भी पास कर चुके हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं को उन्हें नहीं चुनने की वजह बतानी चाहिए।

पिछले सीजन में दिल्ली के खिलाफ मैच में शतक बनाने के बाद सरफराज ने ड्रेसिंग रूम की ओर अंगुली दिखाई थी और उनके इस इशारे की काफी आलोचना हुई थी। इसे मैच देख रहे चयनकर्ताओं में से एक पर कटाक्ष माना गया था। हालांकि, सरफराज से जुड़े लोगों का कहना है कि दिल्ली में एक रणजी मैच के दौरान सरफराज का जश्न उनके साथियों और कोच अमोल मजुमदार के लिए था, जिन्होंने उनकी टोपी उतार दी थी। उस समय मैदान में मौजूद चयनकर्ता सलिल अंकोला थे, चेतन शर्मा नहीं। सरफराज ने टीम को दबाव की स्थिति से बाहर निकाला और राहत में जश्न मनाया।
विज्ञापन


सरफराज से जुड़े व्यक्ति ने पूछा "क्या जश्न मनाना भी गलत है और वह भी तब जब आप अपने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा कर रहे हों।"

एक ऐसी घटना भी हुई जहां जाहिर तौर पर एमपी के कोच चंद्रकांत पंडित उनके रवैये से खुश नहीं थे, लेकिन सूत्र ने कहा कि पंडित हमेशा से ही सरफराज को पसंद करते रहे हैं। उन्होंने कहा, "चंदू सर उसे बेटे की तरह मानते हैं। उनके पास हमेशा उसके बारे में कहने के लिए अच्छी बातें होती हैं और वह उसे तब से जानते हैं जब वह 14 साल का था। वह सरफराज पर कभी गुस्सा नहीं होंगे।"

सरफराज के करीबी लोग यह जरूर जानना चाहते हैं कि बड़े स्कोर बनाने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में नजरअंदाज क्यों किया गया। वर्तमान में भारतीय टीम का फिटनेस मानदंड 16.5 है और सरफराज ने इसे पास कर लिया है और जहां तक क्रिकेट फिटनेस की बात है, उन्होंने कई बार दो दिन बल्लेबाजी की है और दो दिन फील्डिंग भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें