फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganguly vs Akhtar: 'कोहली को विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेना चाहिए', अख्तर के इस बयान पर गांगुली का जवाब

Sat, 19 Aug 2023 05:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली शोएब अख्तर के इस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं थे और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर शोएब अख्तर को जवाब दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में सुझाव दिया था कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपने वर्कलोड को मैनेज करने और सचिन तेंदुलकर के 100 शतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में अख्तर ने कहा था कि कोहली को अपने टेस्ट करियर को और लंबा करने पर विचार करना चाहिए और उनकी राय थी कि व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी थकान का सामना करना पड़ता है, जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके लंबे करियर की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

अख्तर ने कोहली को लेकर क्या कहा था?

अख्तर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली को इस विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट खेलना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर आप उन्हें टी20 खेलते देखते हैं, तो भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। मुझे लगता है कि उन्हें कम से कम छह साल और खेलना चाहिए और सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहिए। कोहली के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है। उन्हें इस विश्व कप के बाद टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहिए।

गांगुली ने अख्तर को दिया जवाब

Tough opposition, great captain': Shoaib Akhtar's huge praise for Sourav  Ganguly | Cricket - Hindustan Times

हालांकि अख्तर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अख्तर के इस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं थे और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया है। गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा- क्यों? विराट कोहली जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं उन्हें वो खेलना चाहिए, क्योंकि वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी सलाह

गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम को भी कुछ सलाह दी, जिसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा- अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनें। चाहे वह बाएं हाथ का हो या दाएं हाथ का हो। भारत के पास कई बेहतरीन बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं, उन्हें भी टीम में जगह जरूर मिलेगी। चाहे वह  यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और ईशान किशन हों। भारत के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या हैं और यह एक शानदार टीम है। भारत एक ऐसा देश है जहां हर खेल के बाद मूल्यांकन होता है। अगर टीम जीतती है तो वह एक अच्छी टीम कहलाती है और हारने के बाद खराब हो जाती है। आपको दोनों परिणामों के साथ जीना सीखना होगा। यह खेल का अभिन्न अंग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें