विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
साल 2012 में बांग्लादेश में आयोजित एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। ढाका में भारतीय टीम 330 रनों का लक्ष्य पीछा कर रही थी। विराट ने 148 गेंदों में 183 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। कोहली की पारी के दम पर भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। उस मैच में विराट को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था। विराट अभी तक 248 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 43 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। उस मैच में पाकिस्तान के पास मोहम्मद हफीज, उमर गुल, एजाज चीमा, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी और वहाब रियाज जैसे अनुभवी बॉलर थे।