फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं सौरव गांगुली, IPL में दिखा चुके हैं दम

Thu, 19 Sep 2019 08:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री और सौरव गांगुली
IPL 2019 में दिल्ली कैपिट्स के सलाहकार के रूप में बेहतरीन काम दिखा चुके पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को लेकर सवाल किया गया तो 'दादा' ने बेहतरीन जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाने के बावजूद रवि शास्त्री को एक बार फिर से टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया जा चुका है। रवि शास्त्री अब भारतीय टीम के लिए 2021 में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप तक कोच रहेंगे। रेस में कई दिग्गज मौजूद थे, बावजूद इसके रवि शास्त्री ने ही बाजी मारी, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अब भविष्य में भारतीय टीम के कोच के रूप अपनी सेवाएं देने की इच्छा जता दी है।
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली
रवि शास्त्री के टीम इंडिया के कोच बनते ही सौरव गांगुली ने इशारा किया था कि वो भविष्य में कोच बनना चाहते हैं और एक बार फिर से उनके सामने टीम इंडिया का कोच बनने का सवाल आया जिस पर उन्होंने फिर से संकेत दिए हैं कि वो भी भविष्य में कोच बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
गांगुली और पोंटिंग - फोटो : PTI
गांगुली से कोच बनने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'एक कोच को खत्म होने दो, फिर हम दूसरे कोच के बारे में सोचेंगे।' दादा ने आगे दो टूक कहा कि वो पहले से ही अच्छे कोच हैं और दिल्ली कैपिटल्स को अपने मार्गदर्शन में अच्छा काम करवा रहे हैं।

बकौल दादा, 'मैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को देख रहा हूं। पिछले सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वे पिछले साल सात साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इसलिए ये अच्छा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें